Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरभाजपा नेताओं ने थाने में दिया धरना, मचा हड़कंप

भाजपा नेताओं ने थाने में दिया धरना, मचा हड़कंप

जलालपुर अंबेडकर नगर। क्षेत्रीय भाजपा नेताओं ने प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री को गाली दिए जाने का आरोप पुलिस कर्मियों पर लगाते हुए थाना परिसर में धरने पर बैठ गए। भाजपा नेताओं के धरने पर बैठने पर थाने में हड़कंप मच गया। थाना प्रभारी भाजपा नेताओं को मनाने में लगे हुए थे, वहीं भाजपा नेता उप निरीक्षक व पुलिसकर्मियों पर कार्यवाही की मांग कर रहे थे। बुधवार को जिले में केन्द्र सरकार के नौ वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में महिला मोर्चा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रेखा गुप्ता व जिले के प्रभारी मंत्री गिरीश चंद्र यादव का पूर्व निर्धारित कार्यक्रम है। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष वा प्रभारी मंत्री के आने के एक दिन पूर्व भाजपाई तैयारी कर रहे थे। मालीपुर थाने के उपनिरीक्षक बृजेश व पुलिसकर्मी द्वारा मालीपुर चौराहे पर वाहनों की चेकिंग की जा रही थी, भाजपा नेता जब उधर से गुजरे तो पुलिसकर्मियों ने उन्हें रोका तो उन लोगों ने बताया कि प्रभारी मंत्री का कार्यक्रम है, हम लोग तैयारी में लगे हुए हैं। आरोप है कि इसी दौरान पुलिसकर्मियों ने प्रधानमंत्री मोदी एवम मुख्य मंत्री योगी को गाली दे दी। इससे आहत भाजपा नेता थाना परिसर में थानाध्यक्ष के कक्ष के सामने धरने पर बैठ गए, और पुलिस कर्मियों पर कार्यवाही की मांग करने लगे। थाना प्रभारी प्रेम चंद्र ने बताया कि भाजपा नेताओं से वार्ता की जा रही है यदि जॉच में यदि पुलिसकर्मी दोषी पाए जाएंगे तो उनके खिलाफ कार्यवाही की जाएगी। धरने में भाजपा मण्डल अध्यक्ष मालीपुर हरि दर्शन राजभर, मण्डल अध्यक्ष सोनगाव, रण विजय, राम मिलन, संतोष , पंकज सहित दर्जनों भाजपई धरने पर बैठे थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments