◆ गांधी पार्क में नामांकन सभा का हुआ आयोजन
◆ जिले के प्रभारी मंत्री सूर्य प्रताप शाही रहे मौजूद
अयोध्या। भाजपा से अयोध्या नगर निगम महापौर प्रत्याशी महंत गिरीश पति त्रिपाठी व सभी वार्डो के पार्षद प्रत्याशियों ने संयुक्त रुप से नामांकन दाखिल किया। नामांकन के उपरान्त गांधी पार्क में सभा का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रुप में जिले के प्रभारी मंत्री सूर्य प्रताप शाही शामिल हुए।
