Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याभाजपाईयों ने बताया यूपी सरकार के बजट को सर्वस्पर्शी व सर्वसमावेशी

भाजपाईयों ने बताया यूपी सरकार के बजट को सर्वस्पर्शी व सर्वसमावेशी


अयोध्या। प्रदेश सरकार के द्वारा पेश किए गए बजट पर प्रतिक्रिया देते हुए भाजपा नेताओं ने इस सर्वस्पर्शी, सर्वसमावेशी व लोकमंगलकारक बताया है। महानगर प्रभारी विजय प्रताप सिंह ने कहा कि बजट के केन्द्र में अयोध्या तथा भगवान श्री राम है। आस्था, अन्त्योदय, लोकहितकारी तथा राम को सर्मपित बजट है।

महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव ने कहा कि बजट समग्र विकास की अवधारणा को संबल प्रदान करने वाला है। अयोध्या के विकास के लिए विशेष प्रावाधान बजट में किए गए है। बजट से यूपी को देश का सांस्कृतिक व पयर्टन हब बनाने की प्रक्रिया को गति मिलेगी। इससे यहां का इंफ्रास्ट्रक्चर विश्वस्तरीय बनने की राह पर आगे बढ़ेगा।

पूर्व महापौर ऋषिकेश उपाध्याय ने कहा कि अयोध्या की महिमा व गरिमा के अनुसार विकास करने के लिए सरकार कटिबद्ध है। बजट में युवाओं पर फोकस किया गया है। बजट से रोजगार के नये अवसर खुलेंगे। निवेश को भी बढ़ावा मिलेगा। बजट नये व विकसित उत्तर प्रदेश के निर्माण को और गति प्रदान करने वाला है।

पूर्व जिलाध्यक्ष अवधेश पाण्डेय ने कहा कि बजट में समाज के सभी वर्गों, महिलाओं व किसानों का हित समाहित है। लोकमंगल की अवधारणा के साथ भगवान राम को सर्मपित बजट है।

भाजपा नेता शैलेन्द्र कोरी, तिलकराम मौर्या, प्रतीक श्रीवास्तव, राम कुमार सिंह राजू, अरविंद सिंह परमानंद मिश्र, अनुराग त्रिपाठी, शशि प्रताप सिंह, बाल कृष्ण वैश्व, रणधीर सिंह डब्लू, दिवाकर सिंह, राजेश सिंह, आकाशमणि त्रिपाठी ने बजट को सर्वहितकारी बताया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments