Sunday, March 8, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याभाजपा महिला मोर्चा ने किया कांग्रेस कार्यालय का घेराव

भाजपा महिला मोर्चा ने किया कांग्रेस कार्यालय का घेराव


◆  कांग्रेस नेताओं की सोच निंदनीय, जनता करेगी हिसाब – रोली सिंह


अयोध्या। बिहार के दरभंगा में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की माता जी के विषय में अभद्र टिप्पणी किए जाने को लेकर भाजपा महिला मोर्चा ने सोमवार को जोरदार प्रदर्शन किया। महिला मोर्चा की कार्यकर्ता जिला पंचायत अध्यक्ष रोली सिंह के नेतृत्व में नारे लिखी तख्तियां हाथों में लिए नरेन्द्रालय से जुलूस की शक्ल में निकलीं और कांग्रेस कार्यालय कमला नेहरू भवन पहुंचकर घेराव किया। इस दौरान महिलाओं ने कांग्रेस पार्टी और उसके नेताओं के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। मौके पर भारी मात्रा में पुलिस बल तैनात रहा।

इससे पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष रोली सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी देश के गौरव हैं। उनकी माता जी के सम्मान को ठेस पहुंचाने वाली टिप्पणी न केवल निंदनीय है बल्कि समाज की संस्कृति के खिलाफ भी है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेताओं की यह मानसिकता जनता देख रही है और आने वाले समय में इसका जवाब जनता जरूर देगी।

महिला मोर्चा की महानगर अध्यक्ष आशा गौड़ ने कहा कि कांग्रेस पार्टी की सोच महिलाओं के सम्मान के खिलाफ है। प्रधानमंत्री की माता जी पर की गई अभद्र टिप्पणी पूरे देश की महिलाओं का अपमान है।

प्रर्दशनकारियों ने कांग्रेस पार्टी पर प्रधानमंत्री के खिलाफ लगातार अपमानजनक राजनीति करने का आरोप लगाया। महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस नेताओं से सार्वजनिक रूप से माफी मांगने की मांग की।

प्रदर्शन में महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष सरोज मिश्र, महामंत्री प्रतिमा शुक्ला, सीमा सिंह, नेहा तिवारी, सीमा तिवारी, मंजू गुप्ता, यमनोत्री केसरवानी, शकुंतला त्रिपाठी, पूजा रावत ज्योति कलरा, शारदा सोनी, सावित्री गुप्ता, प्रतिभा पाठक, डिंपल तिवारी, सीमा सिंह, अनीता द्विवेदी, करुणा पांडे, नीलम जायसवाल सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहीं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments