◆ एक तारीख एक घंटा स्वच्छता अभियान के तहत जनप्रतिनिधियों, पदाधिकारियों व कार्यकताओं ने चलाई झाडू
अयोध्या। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आवाहन पर पूरे देश में व्यापक स्तर पर सफाई अभियान चलाया गया। जनपद अयोध्या में एक तारीख एक घंटा स्वच्छता अभियान के तहत भाजपा जनप्रतिनिधियों, पदाधिकारियों व कार्यकताओं के द्वारा महानगर व जिले के सभी शक्ति केन्द्रों पर स्वच्छता अभियान चला कर स्वच्छता की शपथ ली गई। भाजपाईयों द्वारा लोगों के स्वच्छता के लिए जागरूक भी किया गया।
