Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अयोध्या भाजपा नेता ने किया स्कूल का उदघाटन

भाजपा नेता ने किया स्कूल का उदघाटन

0

अयोध्या। बिल्हरघाट स्थित सेवेन अर्थ वर्ल्ड स्कूल का उद्घाटन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा नेता सुनील तिवारी शास्त्री रहे। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि ने दीप प्रज्वलन करके किया। इसके बाद सरस्वती वंदना का आयोजन हुआ। विद्यालय के संचालक ने कहा कि सेवेन अर्थ वर्ल्ड स्कूल का उद्देश्य बच्चों को आधुनिक शिक्षा के साथ-साथ भारतीय संस्कारों का समन्वय प्रदान करना है। यहां बच्चों के सर्वांगीण विकास पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। मौके पर विशिष्ट अतिथि सुभाष सिंह, ओम प्रकाश सिंह, लड्डू लाल यादव, स्वामी नाथ वर्मा, सर्वेश वर्मा, कपिल देव वर्मा, अजीत वर्मा, हरीश चन्द्र वर्मा, संजय सिंह, गोली वर्मा, मनोज वर्मा, आलोक सिंह, कालिका सिंह, भरत राज वर्मा, राजेश वर्मा, संत राम वर्मा, वीरेन्द्र वर्मा, परशुराम वर्मा, राम भुवन वर्मा मौजूद रहे।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version