Tuesday, August 18, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याविशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण अभियान की समीक्षा को लेकर भाजपा की बैठक

विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण अभियान की समीक्षा को लेकर भाजपा की बैठक


अयोध्या। भारतीय जनता पार्टी कार्यालय सिविल लाइन में गुरूवार को जिलाध्यक्ष संजीव सिंह की अध्यक्षता में बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में जिला महामंत्री राघवेन्द्र पाण्डेय सहित मंडल अध्यक्षों एवं वरिष्ठ पदाधिकारियों की सक्रिय सहभागिता रही। बैठक में भारत निर्वाचन आयोग द्वारा संचालित विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण अभियान की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई।

जिलाध्यक्ष संजीव सिंह ने अभियान को लोकतंत्र की मजबूती से जोड़ते हुए कहा कि प्रत्येक पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची में दर्ज होना अनिवार्य है। उन्होंने पदाधिकारियों को निर्देशित किया कि बूथ स्तर तक अभियान की निगरानी सुनिश्चित की जाए तथा किसी भी पात्र मतदाता का नाम छूटने न पाए। उन्होंने युवाओं, महिलाओं, दिव्यांगों को विशेष रूप से जोड़ने पर जोर दिया।

महामंत्री राघवेन्द्र पाण्डेय ने अभियान की अब तक की स्थिति पर जानकारी देते हुए कहा कि पार्टी कार्यकर्ता घर-घर संपर्क कर मतदाता सूची के सत्यापन में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। उन्होंने कहा कि मृतक मतदाताओं के नाम हटाने, स्थानांतरित मतदाताओं के नाम संशोधन तथा नए मतदाताओं के पंजीकरण जैसे कार्यों को प्राथमिकता के साथ पूरा किया जा रहा है।

बैठक में मंडल अध्यक्षों ने अपने-अपने क्षेत्रों की रिपोर्ट प्रस्तुत की तथा जमीनी स्तर पर आ रही चुनौतियों से  अवगत कराया। इस पर जिलाध्यक्ष ने आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए समन्वय के साथ कार्य करने को कहा।

बैठक में यह निर्णय लिया गया कि अभियान की सफलता के लिए नियमित समीक्षा बैठकें आयोजित की जाएंगी तथा प्रत्येक बूथ पर जिम्मेदारी तय कर समयबद्ध लक्ष्य प्राप्त किया जाएगा।

बैठक में कमला शंकर पाण्डेय, अशोक कसौंधन, राधेश्याम त्यागी, मनोज वर्मा, अरूण तिवारी, धर्मराज वर्मा, अमरनाथ वर्मा, धर्म सिंह चौहान, अजय सिंह, विजय चौरसिया, श्याम नारायण पाठक सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments