Thursday, July 30, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यासहकारी बैंक से डायरेक्टर के सभी 14 पद हेतु भाजपा प्रत्याशियों ने...

सहकारी बैंक से डायरेक्टर के सभी 14 पद हेतु भाजपा प्रत्याशियों ने दाखिल किया नामांकन

अयोध्या। जिला सहकारी बैंक अयोध्या अम्बेडकरनगर से 14 भाजपा प्रत्याशियों ने डायरेक्टर हेतु अपना नामांकन दाखिल किया। किसी अन्य के नामांकन दाखिन न होने पर नामांकन पत्र की जांच के बाद सभी का निविरोध निर्वाचन तय माना जा रहा है। 23 तारीख को सहकारी बैंक के सभापति का चुनाव किया जायेगा।



डायरेक्टर हेतु नामांकन दाखिल करने वालां में अकबरपुर से रामसुनदर, जलालपुर से सूबेदार यादव, टाण्डा से शकुंतला वर्मा, तारुन से मालती सिंह, पूरा प्रथम से विनीत कुमार सिंह, पूरा द्वितीय से धर्मेन्द्र प्रताप सिंह टिल्लू, बसखारी से सुरेन्द्र पाण्डेय, बीकापुर से सुनील मिश्रा, मसौधा से कृष्ण कुमार पाण्डेय खुन्नू, मिल्कीपुर से शम्भू सिंह, रामनगर से राजेश कुमार सिंह बब्लू तथा वृत्तिक क्षेत्र में लेखा/बैंक से आनंद जायसवाल, विधि/प्रबन्धन से अशोक कुमार वर्मा, कृषि एवं ग्रामीण अर्थ व्यवस्था में विशेष ज्ञान में राघवेन्द्र सिंह ने अपना नामांकन दाखिल किया है।
इस अवसर पर भाजपा एमएलसी हरिओम पाण्डेय, महापौर गिरीश पति त्रिपाठी, जिलाध्यक्ष संजीव सिंह, महानगर अध्यक्ष अभिषेक मिश्रा, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष अम्बेडकरनगर सुधीर सिंह मिंटू, अवधेश द्विवेदी, बाबा गोरखनाथ, धमेन्द्र प्रताप सिंह टिल्लू, गिरीश पाण्डेय डिप्पुल, मुन्ना सिंह, चन्द्रबली सिंह, बीकापुर ब्लाक प्रमुख दिनेश वर्मा, अमानीगंज ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि पवन सिंह, अवधेश पाण्डेय बादल, जिला पंचायत सदस्य इन्द्रभान सिंह व चन्द्रभान सिंह, गोकरन द्विवेदी, मनोज मिश्रा, सियाराम वर्मा, अखण्ड प्रताप सिंह डिम्पल उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments