Thursday, July 23, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याखडी बस से टकराई बाइक, दुर्घटना में जीजा साले की मौत

खडी बस से टकराई बाइक, दुर्घटना में जीजा साले की मौत

अयोध्या। देवकाली बाइपास स्थित एक रिजॉर्ट के पास हुए सड़क हादसे में जीजा व साले की मौत हो गई। देर रात यह हादसा उस वक्त हुआ, जब बाइपास पर खड़ी रोडवेज बस से तेज रफ्तार मोटरसाइकिल टकरा गई। दोनों लोग बस्ती से शहर की तरफ लौट रहे थे। दुर्घटना के बाद दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए थे, जिन्हें पुलिस ने राजर्षि दशरथ मेडिकल कॉलेज भेजा। कॉलेज में इलाज के दौरान दोनों की मौत हो गई। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर मोर्चरी भेज दिया है। मृतकों में शिवशंकर (35), पुत्र स्व. अयोध्या प्रसाद, निवासी चारबाग मवैया, लखनऊ तथा उनका साला रोहित (27), पुत्र बाबू राम, निवासी मुकेरी टोला, रिकाबगंज, अयोध्या शामिल हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments