Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अयोध्या चार दिन से लापता भोला पांडेय का सरयू में मिला शव

चार दिन से लापता भोला पांडेय का सरयू में मिला शव

0
ayodhya samachar

अयोध्या। पूराकलंदर थाना क्षेत्र के खानपुर मसौधा गांव के मजरे राम कलप पांडेय का पुरवा निवासी प्रेम प्रकाश पांडेय उर्फ भोला पांडेय (62) का शव लापता होने के चार दिन बाद सरयू नदी में मिला। शनिवार को तिहुरा मांझा क्षेत्र में प्राइवेट नाविकों और गोताखोरों की मदद से शव बरामद हुआ। अयोध्या कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
परिजनों के अनुसार, प्रेम प्रकाश पांडेय बुधवार की शाम लगभग चार बजे मोटरसाइकिल लेकर घर से निकले थे, लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटे। परिजनों ने काफी खोजबीन की, मगर उनका कोई सुराग नहीं लगा। इसके बाद पूराकलंदर थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी।
शुक्रवार को उनकी क्षतिग्रस्त बाइक, मोबाइल फोन और पैंट फोरलेन स्थित सरयू पुल पर मिली थी। परिजन स्थानीय नाविकों और गोताखोरों की मदद से सरयू में उनकी तलाश करवा रहे थे। शनिवार को खोजबीन के दौरान उनका शव नदी में तैरता हुआ मिला। अयोध्या कोतवाल मनोज कुमार शर्मा ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया है और रिपोर्ट पूराकलंदर थाना पुलिस को भेज दी गई है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version