Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अम्बेडकर नगर एनटीपीसी टांडा में विक्रेता सम्मेलन का हुआ आयोजन

एनटीपीसी टांडा में विक्रेता सम्मेलन का हुआ आयोजन

0

अंबेडकरनगर। एनटीपीसी लिमिटेड टांडा थर्मल पावर स्टेशन में सतर्कता जागरूकता सप्ताह के अंतर्गत विक्रेता सम्मेलन का आयोजन सरगम सभागार में किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ कार्यकारी निदेशक जयदेव परिदा ने दीप प्रज्ज्वलन कर किया।

इस अवसर पर महाप्रबंधक प्रचालन एवं अनुरक्षण अजय सिंह यादव, महाप्रबंधक ईंधन प्रबंधन आर.एन. त्रिपाठी, महाप्रबंधक सतर्कता सुभाष चंद्र सिंह, महाप्रबंधक ऑपरेशन हर्ष कुमार सेठी, अपर महाप्रबंधक मानव संसाधन रजनीश कुमार खेतान, अपर महाप्रबंधक संविदा एवं सामग्री कोठापल्ली वेंकटेश्वर चेरी सहित विभिन्न विभागाध्यक्ष एवं लगभग सौ संविदाकार उपस्थित रहे।  कार्यक्रम की शुरुआत में वरिष्ठ प्रबंधक भंडार नीति सिंघल जायसवाल ने सरकारी ई-बाजार पर प्रस्तुति दी। इसके बाद महाप्रबंधक सतर्कता सुभाष चंद्र सिंह ने लोकहित प्रकटीकरण एवं मुखबिर संरक्षण संकल्प विषय पर व्याख्यान दिया। उन्होंने कहा कि सतर्कता केवल एक विभाग नहीं बल्कि हर कर्मचारी और संविदाकार की कार्यसंस्कृति का हिस्सा होनी चाहिए। मुख्य अतिथि जयदेव परिदा ने एनटीपीसी की क्रय-विक्रय प्रणाली में पारदर्शिता और नवीन तकनीकों की जानकारी देते हुए वेण्डरों से गुणवत्ता, सुरक्षा और पारदर्शिता के उच्च मानक अपनाने का आह्वान किया। सम्मेलन में संविदा एजेंसियों के प्रतिनिधियों ने अपने सुझाव रखे, जिन पर प्रबंधन ने सकारात्मक चर्चा की। कार्यक्रम के अंत में अपर महाप्रबंधक कोठापल्ली वेंकटेश्वर चेरी ने सभी अतिथियों एवं प्रतिभागियों का धन्यवाद ज्ञापित किया।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version