Tuesday, June 23, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरभरत भूषण तिवारी को दी गई श्रद्धांजलि, निष्पक्ष जांच और शहीद का...

भरत भूषण तिवारी को दी गई श्रद्धांजलि, निष्पक्ष जांच और शहीद का दर्जा देने की उठी मांग

अम्बेडकरनगर। टांडा विकासखंड के यादवपुर गांव में दिवंगत भरत भूषण तिवारी को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। श्री विघ्नहरण हनुमान मंदिर परिसर में जुटे ग्रामीणों, युवाओं और क्षेत्र के गणमान्य लोगों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर नमन किया तथा दो मिनट का मौन रखकर आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। इस दौरान भरत भूषण तिवारी की मौत की निष्पक्ष जांच कराए जाने और उन्हें शहीद का दर्जा दिए जाने की मांग भी जोर-शोर से उठी।
श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि भरत भूषण तिवारी का जीवन साहस, समर्पण और राष्ट्रभक्ति का प्रतीक रहा है। उनके त्याग और संघर्ष से युवाओं को समाज एवं राष्ट्र की सेवा के लिए प्रेरणा मिलती रहेगी। उपस्थित लोगों ने कहा कि उनका योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा।
सभा में मौजूद ग्रामीणों और परिजनों ने भरत भूषण तिवारी की मौत को लेकर गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए मामले की पारदर्शी एवं उच्चस्तरीय जांच की मांग की। उनका कहना था कि पूरे घटनाक्रम के सभी पहलुओं की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए ताकि सच्चाई सामने आ सके और यदि किसी की भूमिका सामने आती है तो उसके विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई की जाए।
वक्ताओं ने कहा कि न्याय व्यवस्था में जनता का विश्वास बनाए रखने के लिए मामले की निष्पक्ष जांच अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने संबंधित शासन-प्रशासन से पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने तथा भरत भूषण तिवारी को शहीद का दर्जा प्रदान करने की मांग की।
श्रद्धांजलि सभा के अंत में भारत माता की जय, वंदे मातरम् और भरत भूषण तिवारी अमर रहें के नारों के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।
इस अवसर पर जितेंद्र जी महाराज, रूपचंद पांडेय, अंकित पांडेय, जगदंबा प्रसाद पांडेय, राजकुमार पांडेय, प्रदीप शुक्ल, आलोक पांडेय, सतीश पांडेय, सत्यम पांडेय, विशाल पांडेय, विकास पांडेय, बृजभूषण पांडेय, दिव्यांश पांडेय, रितेश पांडेय, अमन तिवारी, शिवम पांडेय, सूरज पांडेय, नवीन पांडेय, उज्ज्वल पांडेय, राजेश शुक्ल, भास्कर तिवारी, नीरज पांडेय, अंशुमान पाठक, राहुल पांडेय, विपिन पांडेय, अभय पांडेय, सचिन पांडेय समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments