Friday, July 10, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याश्री गणपति स्वीट एंड रेस्टोरेंट के पास पांचवें बड़े मंगलवार को होगा...

श्री गणपति स्वीट एंड रेस्टोरेंट के पास पांचवें बड़े मंगलवार को होगा भंडारे का आयोजन


अयोध्या । जेठ मास के पांचवे मंगलवार को श्री गणपति स्वीट एंड रेस्टोरेंट के पास  विशाल भंडारे का आयोजन किया गया है। भंडारा प्रात दस बजे से देर रात तक चलता रहेगा। ओएन एकाडमी के प्रबंधक धर्मपाल पाण्डेय ने बताया कि  भंडारा पारंपरिक भारतीय संस्कृति की एक प्राचीन परंपरा है, जिसमें सभी वर्गों के लोगों को बिना भेदभाव के भोजन करवाकर समाज में भाईचारे और प्रेम की भावना को मजबूत किया जाता है। यह भंडारा केवल एक भोजन वितरण कार्यक्रम नहीं, बल्कि सामाजिक एकजुटता और मानवीयता की मिसाल है, जिससे समुदाय में प्रेम, सहयोग और समरसता का संदेश जाता है।

इस भंडारे का आयोजन ओ एन एकेडमी विद्यालय और अनेक प्रतिष्ठित सामाजिक संगठनों के सहयोग से किया जा रहा है, जो न केवल धार्मिक भावना का परिचायक है बल्कि समाज के सभी तबकों के कल्याण और विकास की दिशा में एक सार्थक कदम भी है। भंडारे की सफल और सुव्यवस्थित व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए शाम को श्री गणपति स्वीट एंड रेस्टोरेंट के पास एक तैयारी बैठक की गई। बैठक में आयोजन से जुड़ी सभी व्यवस्थाओं और जिम्मेदारियों पर े चर्चा की गई। बैठक की अध्यक्षता अभय पांडे ने की, जबकि आयोजनकर्ता के रूप में रवि पांडे ने पूरे कार्यक्रम का समन्वय और संचालन संभाला। बैठक में कार्यक्रम संरक्षक विजय तिवारी, वरिष्ठ समाजसेवी शिवम शर्मा, लल्लू गुप्ता, सुशील जायसवाल, रवि तिवारी, शशांक तिवारी, विद्यालय प्रबंधक धर्मपाल पांडे  सुरेश मौर्य भीम तिवारी पंकज चौरसिया जगतपाल पांडे समेत अनेक गणमान्य व्यक्ति और सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments