Friday, March 6, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याकिसानों की समस्याओं को लेकर भाकियू ने किया मासिक पंचायत का आयोजन

किसानों की समस्याओं को लेकर भाकियू ने किया मासिक पंचायत का आयोजन

अयोध्या। सिविल लाइन स्थित तिकोनिया पार्क में भारतीय किसान यूनियन टिकैत गुट के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने अपनी कई समस्याओं को लेकर मासिक पंचायत की। मध्यांतर जोन के प्रांतीय सचिव सूर्यनाथ वर्मा के नेतृत्व में मासिक पंचायत का आयोजन किया गया।
सूर्यनाथ वर्मा ने बताया कि आज किसानों की कई समस्याओं को लेकर संगठन के सदस्य और पदाधिकारियों के साथ मासिक पंचायत की गई। जैसे छुट्टा जानवर ने किसानों की फसलों का नुकसान कर रहे हैं, गन्ना बिक्री नहीं हो पा रही और आलू भंडारण की समस्या ,ओलावृष्टि से किसानों की फसलों के नुकसान के सापेक्ष मुआवजा,आदि। उन्होने बताया कि यदि हमारी मांगे नहीं पूरी की गई तो आने वाली 5 अप्रैल को हम बड़ा आंदोलन करेंगे। जिला अध्यक्ष राम गनेश मौर्या ने बताया कि जल्द से जल्द यदि किसानों की समस्याओं का समाधान नहीं हुआ 5 अप्रैल को एक बैठक आयोजित कर कर संगठन एक बड़ा आंदोलन करने के लिए बाध्य होगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments