Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अम्बेडकर नगर पात्रों तक पारदर्शी ढंग से पहुंचे योजनाओं का लाभ –लालजी वर्मा

पात्रों तक पारदर्शी ढंग से पहुंचे योजनाओं का लाभ –लालजी वर्मा

0

अम्बेडकर नगर। कलेक्ट्रेट सभागार में बुधवार को जिला विकास समन्वय एवं अनुश्रवण समिति (दिशा) की बैठक सांसद लालजी वर्मा की अध्यक्षता में हुई। बैठक में जनपद में संचालित विभिन्न विकास एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की विभागवार समीक्षा की गई। सांसद ने अधिकारियों को योजनाओं का लाभ पात्र व्यक्तियों तक पारदर्शी एवं प्रभावी ढंग से पहुंचाने के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि विकास कार्यों को निर्धारित समय में पूरा कराया जाए। विद्युत से जुड़ी समस्याओं का त्वरित निस्तारण करने के साथ ही स्वास्थ्य सेवाओं को और बेहतर बनाने पर विशेष ध्यान दिया जाए। क्षेत्र पंचायत एवं ग्राम पंचायत स्तर पर विकास कार्यों में तेजी लाने के निर्देश भी दिए गए। जनप्रतिनिधियों एवं समिति सदस्यों से प्राप्त समस्याओं और सुझावों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने को कहा गया।

बैठक में नहरों और माइनरों की सफाई के बाद सड़कों पर जमा सिल्ट से हो रही समस्या का मुद्दा उठा। संबंधित मार्गों से सिल्ट हटाने के निर्देश दिए गए। अंबेडकर पार्क के सौंदर्यीकरण के संबंध में जिला उद्यान अधिकारी ने बताया कि प्रस्ताव शासन को भेजा जा चुका है। काशीराम कॉलोनी में आवंटन का सत्यापन ज्वाइंट मजिस्ट्रेट/एसडीएम अकबरपुर की अध्यक्षता में गठित टीम से कराने के निर्देश जिलाधिकारी ने दिए।

इस दौरान प्रधानमंत्री आवास योजना, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन, सामाजिक सहायता कार्यक्रम, कृषि, स्वास्थ्य, शिक्षा, महिला एवं बाल विकास सहित विभिन्न योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई। बैठक में संतकबीरनगर सांसद लक्ष्मीकांत पप्पू निषाद, विधायक धर्मराज निषाद, राम अचल राजभर, त्रिभुवन दत्त, जिलाधिकारी ईशा प्रिया, सीडीओ वैभव मिश्रा सहित अधिकारी एवं समिति सदस्य मौजूद रहे।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version