Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अयोध्या ड्यूटी पर जा रहे युवक को घेरकर पीटा, सिर पर रॉड से...

ड्यूटी पर जा रहे युवक को घेरकर पीटा, सिर पर रॉड से किया वार

0
ayodhya samachar

जलालपुर, अम्बेडकर नगर। जमीन के विवाद को लेकर ड्यूटी पर जा रहे एक युवक को रास्ते में घेरकर लाठी-डंडों और लोहे की रॉड से पीटने का मामला सामने आया है। हमले में युवक का सिर फट गया और उसे गंभीर चोटें आई हैं। पीड़ित की शिकायत पर मालीपुर पुलिस ने चार नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

सुल्तानपुर जिले के अखंडनगर थाना क्षेत्र के सेल्हूपारा गांव निवासी अजय कुमार पुत्र राजबहादुर ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि गांव में जमीन को लेकर उसका विवाद चल रहा है। इसी रंजिश में जब वह सुरहुरपुर-जिंदासपुर मार्ग से यादगार हवेली में ड्यूटी करने जा रहा था। रास्ते में जंगल के पास प्रकाश यादव, संदीप यादव, अर्पित यादव और रामदिनेश यादव ने उसे रोक लिया। आरोप है कि चारों ने गाली-गलौज करते हुए लाठी-डंडों और लोहे की रॉड से हमला कर दिया। सिर पर रॉड से वार किए जाने से उसका सिर फट गया और गंभीर चोटें आईं। आरोपियों ने जान से मारने की धमकी भी दी और मौके से फरार हो गए।

पीड़ित ने घटना की जानकारी अपने मैनेजर को दी, जिसके बाद उसने पुलिस से शिकायत की। एसओ मालीपुर तनुज कुमार पाल ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version