Tuesday, March 10, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यागुरु गोविंद सिंह जी के प्रकाशोत्सव पर नगर कीर्तन से गूंजा अयोध्या

गुरु गोविंद सिंह जी के प्रकाशोत्सव पर नगर कीर्तन से गूंजा अयोध्या


अयोध्या। गुरु गोविंद सिंह जी के पावन प्रकाशोत्सव के उपलक्ष्य में खिड़की अलीबेग स्थित गुरुद्वारा दुख निवारण से गुरुवार को नगर कीर्तन शोभायात्रा निकाली गई। श्रद्धा, अनुशासन और भक्ति से परिपूर्ण इस शोभायात्रा में सिख समाज के बड़ी संख्या में महिला-पुरुष एवं युवा शामिल हुए। परंपरागत वेशभूषा, धर्मध्वज और आकर्षक झांकियों ने नगरवासियों का ध्यान आकर्षित किया।

महापौर महंत गिरीश पति त्रिपाठी एवं जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि आलोक सिंह ने हरी झंडी दिखाकर शोभायात्रा को रवाना किया। नगर कीर्तन खिड़की अलीबेग गुरुद्वारे से प्रारंभ होकर कसाबबाड़ा, फतेहगंज, चौक और जमुनिया बाग मार्ग से होते हुए पुनः पुलिस लाइन क्षेत्र स्थित गुरुद्वारे पर संपन्न हुआ। मार्ग में जगह-जगह श्रद्धालुओं द्वारा पुष्पवर्षा कर शोभायात्रा का स्वागत किया गया।

शोभायात्रा के दौरान सरदार तरविंदर सिंह समस्तीपुर वाले एवं उनके सहयोगियों द्वारा गुरुवाणी और कीर्तन की मधुर प्रस्तुति दी गई, जिससे वातावरण पूर्णतः भक्तिमय हो उठा। गुरु महाराज की पालकी पर श्रद्धालुओं ने श्रद्धापूर्वक पुष्प अर्पित किए, वहीं सिख संगत की ओर से विभिन्न स्थानों पर प्रसाद वितरण के स्टाल भी लगाए गए।

आयोजन समिति के सदस्य प्रतिपाल सिंह पाली ने बताया कि 28 दिसंबर को गुरुद्वारा दुख निवारण में गुरु गोविंद सिंह जी का प्रकाश पर्व भव्य रूप से मनाया जाएगा। इस अवसर पर रागी जत्थों द्वारा विशेष कीर्तन दरबार आयोजित होगा, जिसमें शामिल होने के लिए अमृतसर से भी सिख संगत अयोध्या पहुंच रही है। नगर कीर्तन इसी श्रृंखला का एक महत्वपूर्ण हिस्सा रहा।

इस अवसर पर सिंधी समाज के साईं नितिन राम, सरदार राजेंद्र सिंह छाबड़ा, पवन जीवनी, अमृत राजपाल, जसवीर सिंह सेठी, सतनाम सिंह जब्बल, अमनदीप सिंह, गगनदीप सिंह, अमन यादव, सुरेंद्र सिंह राणा, आत्मजीत सिंह मक्कड़, आदित्य प्रताप, अरुण सिंह एवं भाजपा नेता शक्ति सिंह सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments