अयोध्या। टैक्सी संचालन को सुव्यवस्थित और श्रद्धालु हितैषी बनाने के उद्देश्य से अयोध्या धाम टैक्सी यूनियन का गठन किया गया। इस संबंध में आयोजित बैठक में सर्वसम्मति से यूनियन के पदाधिकारियों का चयन किया गया।
लाइफ प्वाइंट होटल में आयोजित बैठक में सर्वसम्मति से मनोज पांडेय को यूनियन का अध्यक्ष चुना गया। वहीं अरुण गुप्ता को उपाध्यक्ष, संजय गुप्ता को कोषाध्यक्ष, सलमान को सचिव और दिलीप कुमार को महामंत्री पद की जिम्मेदारी सौंपी गई।
बैठक में अयोध्या के सभी प्रमुख ट्रेवल एजेंट और टैक्सी संचालक उपस्थित रहे। सभी ने एक स्वर में संकल्प लिया कि टैक्सी सेवा को अनुशासित, पारदर्शी और श्रद्धालुओं के लिए सुविधाजनक बनाया जाएगा। यूनियन ने यात्रियों को बेहतर सेवा प्रदान करने का भरोसा भी जताया।