Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अयोध्या अवध विश्वविद्यालय के कुलपति ने निर्माण कार्यों का किया निरीक्षण, समय से...

अवध विश्वविद्यालय के कुलपति ने निर्माण कार्यों का किया निरीक्षण, समय से कार्य पूर्ण करने के निर्देश

0

अयोध्या। अवध विश्वविद्यालय के नवीन परिसर में चल रहे निर्माण कार्यों का कुलपति कर्नल डॉ. बिजेंद्र सिंह ने सोमवार को निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने फार्मेसी भवन और मल्टीपरपज भवन के निर्माण कार्यों की प्रगति की समीक्षा की। कुलपति ने निर्माण कार्यों में तेजी लाने के निर्देश देते हुए कहा कि कार्यदायी संस्थाएं बचा हुआ कार्य शीर्ष प्राथमिकता पर समयबद्ध ढंग से पूर्ण करें। साथ ही परिसर को स्वच्छ एवं व्यवस्थित बनाए रखने के भी निर्देश दिए।

उन्होंने परिसर को हराभरा बनाने के उद्देश्य से चिन्हित स्थानों पर शीघ्र पौधरोपण कराने की बात कही। साथ ही मुख्य मार्गों को शीघ्रता से पूर्ण कर सुगम आवागमन के लिए तैयार करने के निर्देश भी दिए।

निरीक्षण के दौरान कुलसचिव विनय कुमार सिंह, वित्त अधिकारी पूर्णेन्द्र शुक्ल, कुलानुशासक प्रो. एस.एस. मिश्र, प्रो. आशुतोष सिन्हा, प्रो. शैलेंद्र कुमार वर्मा, सहायक अभियंता आर.के. सिंह समेत अन्य शिक्षक व अधिकारी मौजूद रहे।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version