Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याअयोध्या डिपो को मिली 5 नई बसें, चित्रकूट, आगरा और मथुरा के...

अयोध्या डिपो को मिली 5 नई बसें, चित्रकूट, आगरा और मथुरा के लिए होंगी संचालित


अयोध्या। उत्तर प्रदेश परिवहन निगम ने अयोध्या डिपो को पांच नई बसें उपलब्ध कराई हैं। इन बसों के जरिए अयोध्या से चित्रकूट, आगरा और मथुरा के लिए सीधी सेवाएं संचालित की जाएंगी। नई व्यवस्था के अनुसार, दो-दो बसें आगरा और मथुरा रूट पर चलेंगी, जबकि एक बस चित्रकूट रूट के लिए निर्धारित की गई है। चित्रकूट के लिए बस सेवा शुरू हो चुकी है, जिससे दोनों शहरों के बीच आवागमन आसान होगा।

प्रत्येक बस की कीमत लगभग 30 लाख रुपये है और इनमें 42 यात्रियों के बैठने की क्षमता है। बसों में आरामदायक सीटों सहित आधुनिक सुविधाएं दी गई हैं। अधिकारियों के अनुसार, इन बसों को विशेष रूप से यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है।

आगरा रूट पर पहले से एक बस संचालित थी, अब कुल तीन बसें उपलब्ध होंगी। मथुरा रूट पर दो बसों की शुरुआत से यात्रियों को अधिक विकल्प मिलेंगे।

अयोध्या डिपो के एआरएम आदित्य प्रकाश ने बताया कि इस पहल से यात्रियों को सुरक्षित और आरामदायक यात्रा का विकल्प मिलेगा। आने वाले समय में अन्य रूटों पर भी बस सेवाओं का विस्तार करने की योजना है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments