Thursday, July 30, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यापल्स पोलियों अभियान को लेकर निकाली गई जागरूकता रैली

पल्स पोलियों अभियान को लेकर निकाली गई जागरूकता रैली


अयोध्या। पुलिस लाइन अयोध्या से पल्स पोलियो अभियान की जागरूकता के लिए रैली निकाली गई। रैली को मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. संजय जैन ने हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। रैली में विभिन्न विभिन्न माध्यमिक और बेसिक शिक्षा के  स्कूलों के अध्यापक एवम बच्चों द्वारा प्रतिभाग किया गया ।

सीएमओ ने लोगों से अपील कि अभिभावक अपने 5 वर्ष तक के बच्चों को पोलियो बूथ पर पोलियो की खुराक जरुर पिलाएं। जिससे उनके बच्चे स्वस्थ्य और मजबूत बन सके।

इस दौरान उन्होंने बताया कि अभियान को सफल बनाने के लिए जनपद में 1271 बूथ बनाए गए हैं। जहां 10 दिसंबर बूथ दिवस पर पोलियो की खुराक पिलाई जायेगी। किसी कारण से जो बच्चा बूथ पर पोलियो की खुराक नही ले सका है तो स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा 11 दिसंबर से 15 दिसंबर तक घर घर जाकर पोलियो की खुराक पिलाएगी। अभियान मे 326811 पांच वर्ष तक के बच्चो को पोलियो खुराक से पिलाने का लक्ष्य है।

 रैली मे जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डा. दिलीप सिंह, जिला कुष्ठ अधिकारी डा. सईद अहमद, उप जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डा. राजेश चौधरी, एफ.सी.ओ. राम प्रकाश पटेल डी.पी.एम. एन.एच.एम., डी.एच.ई.आई.ओ. डी.पी.सिंह, मनोज कुमार त्रिपाठी, यूएचसी सुशील, प्रतिनिधि यूनिसेफ, डब्लू एच ओ, जे एस आई सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments