Tuesday, July 21, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याहेल्थ एंड वेलनेस सेंटर पर लगा आयुष्मान भव मेला

हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर पर लगा आयुष्मान भव मेला


◆ रविवार को सीएचसी पर लगेगा मेला


अयोध्या। शहरी क्षेत्र के 5 तथा ग्रामीणांचल के 223 हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर पर आयुष्मान भवः मेले का अयोजन किया किया गया। मेले में ग्रामीण क्षेत्र में लगभग 30242 लाभार्थियों ने स्वास्थ्य सेवाएं लिया एवं शहरी क्षेत्र में लगभग 411 लोगों ने स्वास्थ्य सेवाएं  प्राप्त किया ।

  मेले में लाभार्थियों का वजन, ब्लडप्रेशर, शुगर की जांच के साथ 16 जांचें की गई। गर्भवती महिलाओं की एएनसी की जांच की गई। आवश्यकता को देखते हुए उनको दवाई भी उपलब्ध कराई गई। पात्र लाभार्थियों के आयुष्मान कार्ड ,आभा आईडी बनाई गई। साथ ही बच्चों का टीकाकरण, संचारी रोगों की जांच एवम टेली कंसल्टेंसी भी किया गया। लाभार्थियों की आवश्यकता को देखते हुए उनको सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रिफर किया। रविवार को सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर आयुष्मान भवः मेला का व प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र पर मुख्यमंत्री जनारोग्य मेला का आयोजन किया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments