Monday, April 20, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरएनटीपीसी टांडा में विश्व स्वास्थ्य दिवस पर जागरूकता का संदेश, वॉकेथॉन व...

एनटीपीसी टांडा में विश्व स्वास्थ्य दिवस पर जागरूकता का संदेश, वॉकेथॉन व नि:शुल्क जांच शिविर आयोजित

अंबेडकर नगर। विश्व स्वास्थ्य दिवस 2026 के अवसर पर एनटीपीसी टांडा स्थित आरोग्यम अस्पताल द्वारा विविध स्वास्थ्य कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। स्वास्थ्य के लिए एकजुट—विज्ञान के साथ खड़े रहें थीम के तहत आयोजित कार्यक्रमों में वॉकेथॉन, नि:शुल्क बीएमडी कैंप एवं स्वास्थ्य जागरूकता गतिविधियां शामिल रहीं।
सुबह आयोजित वॉकेथॉन में अधिकारियों, कर्मचारियों, विद्यार्थियों व स्थानीय नागरिकों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया। इसके बाद आरोग्यम चिकित्सालय में नि:शुल्क बीएमडी जांच शिविर लगाया गया, जिसमें लखनऊ से आए विशेषज्ञ चिकित्सकों ने हड्डियों की जांच कर प्रतिभागियों को आवश्यक परामर्श दिया।
सरगम सभागार में स्कूली बच्चों के लिए स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें संतुलित आहार, स्वच्छता और स्वस्थ दिनचर्या के महत्व पर विस्तार से जानकारी दी गई। बच्चों को स्वस्थ रहने के आसान उपाय भी बताए गए।
कार्यक्रम में एनटीपीसी टांडा के कार्यकारी निदेशक जयदेव परिदा, महाप्रबंधक अनुरक्षण एवं प्रचालन अजय सिंह यादव, गरिमा महिला मंडल की अध्यक्षा संघमित्रा परिदा, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. मनीषा पाण्डेय सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी व चिकित्सक मौजूद रहे।
आयोजकों ने बताया कि इन कार्यक्रमों का उद्देश्य लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना, नियमित जांच के प्रति प्रेरित करना और विज्ञान आधारित स्वास्थ्य सेवाओं को बढ़ावा देना है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments