Thursday, July 30, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याअवधेश प्रताप शुक्ला बने जिलाध्यक्ष, देश दीपांकर श्रीवास्तव जिला मंत्री

अवधेश प्रताप शुक्ला बने जिलाध्यक्ष, देश दीपांकर श्रीवास्तव जिला मंत्री

अयोध्या। मुन्नालाल मदनलाल विद्या मंदिर रिकाबगंज में उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षणेत्तर संघ जिला अयोध्या का चुनाव पर्यवेक्षक आशीष श्रीवास्तव की निगरानी में सम्पन्न हुआ। चुनाव में अवधेश प्रताप शुक्ल को जिलाध्यक्ष, देश दीपांकर श्रीवास्तव को लगातार दूसरी बार जिला मंत्री पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है। शुक्ल के नेतृत्व में पूरी टीम पर पुनः विश्वास जताया गया है।
चुनाव परिणाम आने के बाद संघ के सदस्यों ने पूरी टीम को बधाई दी और शुक्ल के नेतृत्व में संगठन को और मजबूत बनाने की उम्मीद जताई। अवधेश प्रताप शुक्ल ने कहा कि वे शिक्षणेत्तर कर्मचारियों के हितों की रक्षा और उनकी समस्याओं के समाधान के लिए सदैव तत्पर रहेंगे। चुनाव के दौरान विजय यादव, संजय सिंह, संजय श्रीवास्तव, विपुल पाण्डेय, कमल श्रीवास्तव, राजेंद्र शुक्ला, अखिलेश तिवारी, अशोक कुमार सिंह, शैलेन्द्र विक्रम सिंह, कमल श्रीवास्तव, घनश्याम भारती, शनि, वेद प्रकाश, शुभेन्द्र वर्मा मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments