Monday, August 3, 2026
HomeUncategorizedअवध विवि की 21 जून की सम सेमेस्टर परीक्षा अब 23 को...

अवध विवि की 21 जून की सम सेमेस्टर परीक्षा अब 23 को होगी


अयोध्या। अवध विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा 21 जून दिन शुक्रवार को विश्वविद्यालय की होने वाली परीक्षाओं को अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के मद्देनजर तिथि परिवर्तित करके अब यह परीक्षा 23 जून को अपने निर्धारित केन्द्रों पर कराई जायेगी। विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो0 प्रतिभा गोयल के निर्देश पर परीक्षा नियंत्रक उमानाथ ने परिवर्तित परीक्षा कार्यक्रम जारी किया। मीडिया प्रभारी डॉ0 विजयेन्दु चतुर्वेदी ने बताया कि 21 जून को विश्वविद्यालय की एनईपी स्नातक व परास्नातक सम सेमेस्टर के समस्त प्रश्न-पत्र की परीक्षा अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस की वजह से अब यह परीक्षा 23 जून रविवार को निर्धारित केन्द्रों पर होगी। इस आशय से समस्त को सूचित किया जा चुका है। विश्वविद्यालय की अधिकारिक वेबसाइट एवं कालेज की लॉगिन पर भी अपलोड कर दिया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments