Tuesday, April 21, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरअधिवक्ता पर जानलेवा हमला, मुकदमा दर्ज 

अधिवक्ता पर जानलेवा हमला, मुकदमा दर्ज 

अम्बेडकर नगर। महरुआ थाना क्षेत्र में शनिवार की शाम एक अधिवक्ता पर जानलेवा हमले का सनसनीखेज मामला सामने आया है। हमलावरों ने अधिवक्ता को घेरकर बेरहमी से पीटा, जिससे उनके सिर और पैर में गंभीर चोटें आई हैं। वहीं उनकी कार में भी जमकर तोड़फोड़ की गई।



जानकारी के अनुसार, भीटी थाना क्षेत्र के समंथा गांव निवासी अधिवक्ता प्रभात मिश्रा घर से अकबरपुर के लिए निकले थे। जैसे ही वह महरुआ थाना क्षेत्र के तरसावां गेट के पास पहुंचे, पहले से घात लगाए बैठे हमलावरों ने उन्हें घेर लिया। आरोप है कि बदमाशों ने उन्हें जबरन कार से बाहर खींचकर लाठी-डंडों से जमकर पिटाई की।

हमलावरों ने अधिवक्ता को जबरन काले रंग की स्कॉर्पियो में डालकर अपहरण करने का भी प्रयास किया, लेकिन इसी बीच वहां से गुजर रहे एक ग्रामीण के हस्तक्षेप से उनकी योजना विफल हो गई। इसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गए।

घटना के दौरान बदमाशों ने अधिवक्ता की कार को भी क्षतिग्रस्त कर दिया और उसकी चाबी लेकर फरार हो गए। पीड़ित पक्ष का आरोप है कि पूर्व में भी आरोपियों के खिलाफ कई बार शिकायती पत्र दिया गया था, लेकिन पुलिस ने कोई ठोस कार्रवाई नहीं की।

घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है। स्थानीय लोगों ने क्षेत्र में बढ़ रहे आपराधिक मामलों पर चिंता जताते हुए पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं।

वहीं, पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments