अयोध्या। देवकाली चौराहे के पास एथलीट क्लब फिटनेस जिम की पांचवीं शाखा का रविवार को शुभारंभ हुआ। उद्घाटन समारोह के दौरान आयोजित लकी ड्रा में अपूर्वा वर्मा ने बुलेट बाइक जीतकर समारोह का आकर्षण बढ़ा दिया।
नई शाखा में आधुनिक फिटनेस उपकरणों के साथ शरीर की रिकवरी के लिए भी विशेष इंतजाम किए गए हैं। यहां पर्सनल ट्रेनर की सुविधा के साथ आइस बाथ और रिकवरी रूम उपलब्ध है। पुरुषों और महिलाओं के लिए अलग-अलग चेंजिंग रूम तथा काउंसलिंग रूम भी बनाया गया है।
एथलीट क्लब फिटनेस की इससे पहले अयोध्या के रिकाबगंज में एक शाखा शुरू की जा चुकी है। वहीं सुल्तानपुर में इसकी तीन शाखाएं पहले से संचालित हैं। देवकाली में नई शाखा शुरू होने से क्षेत्र के लोगों को आधुनिक फिटनेस और बॉडी रिकवरी की सुविधाएं स्थानीय स्तर पर उपलब्ध होंगी।
जिम के प्रोपराइटर ने कहा कि मौजूदा समय में फिटनेस को लेकर लोगों में जागरूकता बढ़ रही है। नई शाखा में आधुनिक सुविधाओं के साथ प्रशिक्षित स्टाफ की व्यवस्था की गई है। उन्होंने लोगों से जिम पहुंचकर सुविधाओं का लाभ लेने की अपील की।
शुभारंभ अवसर पर प्रोपराइटर प्रशांत, प्रतीक मानूचा, संकल्प सिन्हा, मैनेजर सागर बूंकर, ट्रेनर अमन शर्मा, आयुष राज, अर्पित दुबे, अभिषेक वर्मा समेत अन्य लोग मौजूद रहे।