Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अम्बेडकर नगर गौशाला में सेवा मेरा योगदान अभियान के तहत गौवंशों को खिलाया गया...

गौशाला में सेवा मेरा योगदान अभियान के तहत गौवंशों को खिलाया गया गुड़-केला

0

जलालपुर, अंबेडकर नगर। सेवा मेरा योगदान अभियान के तहत रविवार को जमौली स्थित गौशाला में सेवा कार्यक्रम आयोजित किया गया। नगर अध्यक्ष संदीप अग्रहरि की अध्यक्षता और विकास निषाद के संयोजन में कार्यकर्ताओं ने गौ सेवा कर गौवंश को गुड़ और केला खिलाया।

कार्यक्रम में पूर्व जिलाध्यक्ष राम प्रकाश यादव ने कहा कि सेवा ही सच्चा योगदान है। गौ सेवा केवल धार्मिक आस्था से जुड़ा विषय नहीं, बल्कि समाज और संस्कृति के संरक्षण का भी माध्यम है। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों से लोगों में सेवा और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना मजबूत होती है।

नगर अध्यक्ष संदीप अग्रहरि ने कहा कि गौ सेवा हमारी परंपरा के साथ सामाजिक जिम्मेदारी भी है। संगठन की ओर से लगातार विभिन्न सामाजिक गतिविधियों के माध्यम से लोगों को सेवा कार्यों से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है।

नगर महामंत्री कृष्ण गोपाल गुप्ता ने कहा कि गौशाला में सेवा करना सौभाग्य की बात है। ऐसे कार्यक्रमों से मानवता, करुणा और सेवा का संदेश समाज तक पहुंचता है।

इस अवसर पर पूर्व नगर उपाध्यक्ष आशाराम मौर्य, दुर्गेश गुप्ता, राकेश गुप्ता, विक्की गौतम, बब्लू त्रिपाठी, गोपाल सोनकर, राधेश्याम शुक्ला, विकास सोनकर, रामवृक्ष भार्गव, आकाश अग्रहरि, दुर्गेश अग्रहरि समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और स्थानीय लोग मौजूद रहे।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version