Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अम्बेडकर नगर अटल जी के विचार युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत : हरिओम पाण्डेय

अटल जी के विचार युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत : हरिओम पाण्डेय

0

अम्बेडकर नगर।  भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री पं. अटल बिहारी वाजपेयी की जन्मशताब्दी के अवसर पर ‘सुशासन सप्ताह’ के तहत गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभागार में गरिमामय कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधान परिषद सदस्य हरिओम पाण्डेय रहे। इस दौरान अटल जी के व्यक्तित्व-कृतित्व पर विस्तार से चर्चा हुई और उन्हें सुशासन, लोकतांत्रिक मूल्यों व राष्ट्रीय एकता का प्रतीक बताया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला, मुख्य विकास अधिकारी आनंद कुमार शुक्ला, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व ज्योत्सना बंधु सहित वरिष्ठ अधिकारियों व शिक्षाविदों ने अटल जी के राष्ट्र निर्माण में अतुलनीय योगदान को स्मरण किया। वक्ताओं ने कहा कि अटल जी के विचार आज भी युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत हैं।

मुख्य अतिथि हरिओम पाण्डेय ने अपने उद्बोधन में अटल जी से जुड़े संस्मरण साझा करते हुए ‘आत्मसम्मान से समझौता नहीं’ विषय पर सारगर्भित विचार रखे। उन्होंने प्रेरणा स्थल पर अटल जी की प्रतिमा के अनावरण की जानकारी भी दी।

कार्यक्रम के अंतर्गत 22 दिसंबर को रमाबाई राजकीय महिला महाविद्यालय में आयोजित जनपद स्तरीय निबंध लेखन, भाषण व काव्य पाठ प्रतियोगिता के प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त विजेताओं को प्रमाणपत्र व चेक प्रदान कर सम्मानित किया गया। अधिकारियों ने प्रतिभागियों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन युवाओं में राष्ट्रभक्ति, विचारशीलता और नेतृत्व क्षमता का विकास करते हैं। इस अवसर पर प्रधानमंत्री द्वारा राष्ट्र प्रेरणा स्थल के लोकार्पण कार्यक्रम का सजीव प्रसारण भी देखा गया।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version