Wednesday, July 22, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यासामाजिक जागरूकता प्रगति की बैठक में पिछड़ों की एकजुटता और शिक्षा पर...

सामाजिक जागरूकता प्रगति की बैठक में पिछड़ों की एकजुटता और शिक्षा पर दिया गया जोर


अयोध्या। सिविल लाइन स्थित प्रेस क्लब में सामाजिक जागरूकता प्रगति की चिंतन बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें पिछड़े वर्गों को एकजुट करने और समाज में शिक्षा के प्रसार को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में समाज के जागरूक लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।

बैठक की अध्यक्षता कर रहे निषाद समाज के अध्यक्ष श्यामलाल निषाद ने कहा कि समाज के सर्वांगीण विकास के लिए सभी वर्गों को साथ लेकर चलना आवश्यक है। उन्होंने बताया कि समाज के लोगों को आगे बढ़ाने के उद्देश्य से विभिन्न समाजों के लोगों के साथ लगातार बैठकें कर उन्हें एकजुट करने का प्रयास किया जाएगा।

निषाद शोभायात्रा के अध्यक्ष अरुण निषाद ने कहा कि पिछड़े और वंचित वर्गों को एक मंच पर लाने के लिए यह सामाजिक चिंतन कार्यक्रम आयोजित किया गया है। उन्होंने बताया कि बैठक में इस बात पर चर्चा की गई कि किस प्रकार गरीब और पिछड़े वर्गों के बच्चों को शिक्षित करने के लिए गांव-गांव जाकर लोगों को जागरूक किया जाए।

कार्यक्रम के आयोजक एवं सामाजिक जागरूकता प्रगति के अध्यक्ष शिक्षक श्यामलाल निषाद ‘गुरुजी’ ने कहा कि संगठन का मुख्य उद्देश्य शिक्षा को बढ़ावा देना और गरीब व कमजोर वर्गों को साथ लेकर चलना है।

बैठक में प्रमुख रूप से जीशान अहमद, सोहन बिंद, आजमगढ़ के जिला संयोजक अम्बिका बिंद, पूर्व जिला पंचायत सदस्य छोटेलाल निषाद, राम सहाय निषाद, चंद्रराज निषाद, इंद्रभान निषाद, शिवकुमार गौड़, सुनील निषाद (ओबीसी महासभा), पवन निषाद, अंकित निषाद, लवकुश निषाद, विपिन निषाद, अरविंद निषाद, भगवानदीन निषाद गोताखोर, अरुण निषाद पहलवान, अमरजीत निषाद पार्षद, अनिल कनौजिया, धोबी समाज के जिलाध्यक्ष रविचंद, एडवोकेट संतोष निषाद, एडवोकेट अमरेंद्र प्रताप सिंह निषाद, एडवोकेट राजाराम निषाद, स्नेहलता निषाद सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments