Monday, April 20, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यावित्तीय अनियमितता व 64 लाख रुपये से अधिक के गबन के मामले...

वित्तीय अनियमितता व 64 लाख रुपये से अधिक के गबन के मामले में सहायक वेतन लिपिक गिरफ्तार


अयोध्या। कोतवाली नगर पुलिस ने जनपद न्यायालय से जुड़े एक बहुचर्चित वित्तीय अनियमितता, दस्तावेजों में हेराफेरी व जालसाजी के मामले में वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पर सरकारी धन के गबन का आरोप है, जिसमें लगभग 64,95,504 रुपये की अनियमितता सामने आई है। गिरफ्तार आरोपी  पीयूष श्रीवास्तव, निवासी लालबाग, थाना कोतवाली नगर, अयोध्या का रहने वाला है। पुलिस टीम ने उसे सर्किट हाउस के सामने रामपथ रोड से अभियुक्त को गिरफ्तार किया। पुलिस ने उसे न्यायालय में प्रस्तुत कर आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार, यह मुकदमा 12 मार्च 2026 को कोतवाली नगर में मु0अ0सं0 124/26, धारा 316(5), 318(4), 338, 336(3), 340(2), 61(2) बीएनएस के तहत दर्ज किया गया था। शिकायतकर्ता एजाज अहमद, मुख्य प्रशासनिक अधिकारी, जनपद न्यायालय अयोध्या द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर यह कार्रवाई की गई।

जांच में सामने आया कि सहायक वेतन लिपिक पीयूष श्रीवास्तव ने अन्य संबंधित व्यक्तियों के साथ मिलकर वर्ष 2022 से 2025 के बीच वेतन एवं एरियर बिलों में हेराफेरी कर कूटरचित दस्तावेज तैयार किए और एक कर्मचारी के खाते में अनियमित रूप से धनराशि स्थानांतरित कराई। इस पूरी प्रक्रिया में फर्जी बिल तैयार कर सरकारी धन का गबन किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments