Monday, April 20, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरबिजली विभाग की कार्रवाई, 13 पर मुकदमा दर्ज

बिजली विभाग की कार्रवाई, 13 पर मुकदमा दर्ज


आलापुर, अंबेडकर नगर। बिजली चोरी के खिलाफ विभाग ने रविवार सुबह सख्त रुख अपनाते हुए सघन चेकिंग अभियान चलाया। अवर अभियंता ए.के. यादव के नेतृत्व में हुई इस कार्रवाई में 13 लोगों के खिलाफ विद्युत चोरी का मुकदमा दर्ज कराया गया।

जानकारी के अनुसार, अधिशासी अभियंता अवधेश कुमार यादव के निर्देशन में आलापुर तहसील क्षेत्र के विभिन्न बाजारों और गांवों में मॉर्निंग रेड की गई। अभियान के दौरान ग्राम मूसेपुर और बर्बसापुर में एक दर्जन से अधिक लोग अवैध रूप से बिजली का उपयोग करते हुए पकड़े गए। टीम ने सभी के खिलाफ संबंधित थाने में मुकदमा दर्ज कराया।

अधिशासी अभियंता अवधेश कुमार यादव ने स्पष्ट किया कि बिजली चोरी किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि विभाग का सघन चेकिंग अभियान लगातार जारी रहेगा और जो भी व्यक्ति अवैध रूप से बिजली का प्रयोग करते हुए पाया जाएगा, उसके खिलाफ कड़ी विभागीय कार्रवाई की जाएगी।

वहीं अवर अभियंता ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे नियमित विद्युत कनेक्शन लेकर ही बिजली का उपयोग करें। बिना कनेक्शन के बिजली इस्तेमाल करने वालों पर सख्त कार्रवाई तय है।

इस अभियान में उपखंड अधिकारी कुमार अनिकेत, अवर अभियंता अनिल बाल्मीकि, दीपक, कुंवरदीप, रमाकांत, राजेश सहित कई विद्युत कर्मी मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments