अम्बेडकर नगर। जनता इंटर कॉलेज महरूआ गोला में अरुण कुमार सिंह को नया प्रधानाचार्य नियुक्त किया गया है। उन्होंने बुधवार को विधिवत रूप से पदभार ग्रहण कर लिया। उनके पदभार संभालते ही विद्यालय परिवार में उत्साह का माहौल है।
बताया जाता है कि पूर्व प्रधानाचार्य योगेन्द्र प्रसाद यादव के सेवानिवृत्त होने के बाद विद्यालय प्रबंधक सूर्यलाल सिंह ने वरिष्ठता के आधार पर अरुण कुमार सिंह को प्रधानाचार्य नियुक्त किया।
पदभार ग्रहण करने के बाद अरुण कुमार सिंह ने कहा कि उनकी प्राथमिकता विद्यालय में अनुशासन व्यवस्था को सुदृढ़ करना और शिक्षण व्यवस्था को मजबूत बनाना रहेगा। उन्होंने शिक्षकों और छात्रों के सहयोग से विद्यालय को नई ऊंचाइयों पर ले जाने का संकल्प जताया।
गौरतलब है कि अरुण कुमार सिंह उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष भी हैं और गोरखपुर-फैजाबाद स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से विधान परिषद सदस्य देवेन्द्र प्रताप सिंह के प्रतिनिधि के रूप में भी कार्य कर रहे हैं।
उनकी नियुक्ति पर उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के जिला उपाध्यक्ष सुशील कांत दुबे, वरिष्ठ उपाध्यक्ष दुर्गा प्रसाद सिंह, महेन्द्र यादव, भाजपा शिक्षक प्रकोष्ठ के जिला संयोजक संजय तिवारी, कृष्ण चन्द्र श्रीवास्तव, मनोज सिंह सहित अन्य लोगों ने खुशी जताते हुए बधाई दी है।