Saturday, August 22, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरसंचारी व दस्तक अभियान का शुभारंभ, 30 अप्रैल तक चलेगा विशेष जागरूकता...

संचारी व दस्तक अभियान का शुभारंभ, 30 अप्रैल तक चलेगा विशेष जागरूकता अभियान


जलालपुर अम्बेडकर नगर। संचारी रोगों की रोकथाम को लेकर बुधवार को महिला अस्पताल परिसर से संचारी एवं दस्तक अभियान का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में अधीक्षक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जलालपुर डॉ. पी.के. बादल ने हरी झंडी दिखाकर अभियान की शुरुआत की।

खंड विकास अधिकारी दिनेश राम ने बताया कि संचारी अभियान एक अप्रैल से 30 अप्रैल तक चलेगा, जबकि दस्तक अभियान 10 अप्रैल से शुरू होकर 30 अप्रैल तक संचालित होगा। उन्होंने सभी संबंधित विभागों के कर्मियों से अपने दायित्वों का ईमानदारी से निर्वहन करने की अपील की।

उन्होंने कहा कि इस समय पूरे समाज की जिम्मेदारी है कि साफ-सफाई पर विशेष ध्यान दिया जाए। मच्छरों के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए लोगों को मच्छरदानी के उपयोग के लिए जागरूक किया गया।

अधीक्षक डॉ. पी.के. बादल ने लोगों से स्वच्छ पेयजल का उपयोग करने और घर के आसपास की झाड़ियों को साफ रखने की अपील की। वहीं स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी अनिल तिवारी ने कहा कि खुली नालियों को ढकने, जलभराव वाले स्थानों पर मोबिल ऑयल डालने या मिट्टी से पाटने जैसे उपाय अपनाकर मच्छरों के पनपने से रोका जा सकता है। कार्यक्रम के दौरान स्वास्थ्य विभाग की टीम व अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments