Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अयोध्या धार्मिक प्रतीकों की कलाकृतियां उकेरी गई है राममंदिर के दरवाजों में

धार्मिक प्रतीकों की कलाकृतियां उकेरी गई है राममंदिर के दरवाजों में

0

दरवाजों के परीक्षण का कार्य प्रारम्भ


सिंहद्वार की सीढ़ियों में लग रहे संगमरमर के पत्थर


अयोध्या। विशेष सागौन की लकड़ी से बने दरवाजे अयोध्या राममंदिर में लगेंगे। राम मंदिर में लगने वाले दरवाजे भारतीय कला एवं संस्कृति के उत्कृष्ठ नमूने होगें। मंदिर में लगने वाले दरवाजों के परीक्षण का कार्य किया जा रहा है। दरवाजों पर की गई नक्काशी व धर्मिक प्रतीक चिन्ह इसकी दिव्यता को और बढ़ाएंगे।

मंदिर में लगने वाले 12 दरवाजों का निर्माण हैदराबाद के कारीगरों ने किया है। मंदिर में लगने वाले दरवाजों के लिए वनअनुसंधान केन्द्र ने महाराष्ट्र के चंद्रपुर में पाई जाने वाली विशेष प्रकार की सागौन की लकड़ी का सुझाव दिया गया था। हैदराबाद के दर्जन भर कारीगरों ने इसका निर्माण किया है। मंदिर में लगने वाले दरवाजों पर  प्रणाम की मुद्रा में देवी, कमल, वैभव प्रतीक गज की समेत अन्य धार्मिक प्रतीक की कलाकृतियां उकेरी गई है। विहिप मीडिया प्रभारी शरद शर्मा का कहना है कि राममंदिर के दरवाजों में धार्मिक प्रतीक व अन्य सांस्कृतिक चिन्ह नक्काशी के दौरान उकेरे गये है। इनको सुव्यवस्थित लगाने की परीक्षण प्रक्रिया प्रारम्भ हो गयी है। सिंहद्वार की सीढ़ियों पर संगमरमर के पत्थरों को लगाने का कार्य तीव्रता के साथ हो रहा है।



राममंदिर सिंहद्वार को जोड़ने वाली सीढ़ियों में संगमरमर का पत्थर लगाया जा रहा है। इसका निर्माण कार्य काफी तेजी से किया जा रहा है। राममंदिर निर्माण में भूतल का कार्य लगभग पूरा कर लिया गय है। वहीं प्रथम तल के निर्माण में भी तेजी लाई गयी है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version