Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अयोध्या अरिदांश टीवीएस शोरूम का शुभारंभ, ग्राहकों को मिलेगा 3 एस सुविधा केंद्र

अरिदांश टीवीएस शोरूम का शुभारंभ, ग्राहकों को मिलेगा 3 एस सुविधा केंद्र

0

अयोध्या। सरदार टीवीएस मोटर कंपनी ने शहर में अपने नेटवर्क का विस्तार करते हुए इलाहाबाद रोड स्थित एम/एस अरिदांश ऑटोव्हील्स एलएलपी शोरूम का शुभारंभ किया। यह अयोध्या में कंपनी की तीसरी डीलरशिप तथा उत्तर प्रदेश में 168वीं डीलरशिप है। कंपनी ने इसे उत्तर भारत के प्रमुख बाजारों में विस्तार की दिशा में अहम कदम बताया है।

नए शोरूम में टीवीएस मोटर के पूरे उत्पाद पोर्टफोलियो की उपलब्धता रहेगी। ग्राहकों को टीवीएस अपाचे, आरआर 310, आईक्यूब, ऑर्बिटर, जुपिटर और रेडर जैसे प्रमुख मॉडलों की बिक्री के साथ सर्विस और स्पेयर पार्ट्स की सुविधा भी एक ही स्थान पर मिलेगी।

उद्घाटन अवसर पर ए.वी.पी. नॉर्थ अरविंद कुमार गुप्ता मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। उनके साथ रीजनल मैनेजर सेल्स हितेश महाजन, भास्कर चंदोला, निलेश पाटिल और अंकुर गुप्ता सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

कंपनी ने कहा कि अरिदांश टीवीएस के लॉन्च के साथ सुलभ और उच्च गुणवत्ता वाली मोबिलिटी समाधान उपलब्ध कराने के अपने विजन को और मजबूती मिली है। मैनेजिंग पार्टनर गगनदीप सिंह ने बताया कि 3एस (सेल्स, सर्विस और स्पेयर) डीलरशिप के माध्यम से ग्राहकों को बेहतर सेवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी, जिससे स्थानीय स्तर पर रोजगार और सुविधाएं भी बढ़ेंगी।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version