◆ केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने किया कार्यक्रम का उद्घाटन
अयोध्या। तीरंदाजी यानी धनुष बाण प्राचीन शस्त्रों में से एक है। यह हमें अपनी प्राचीन संस्कृति और सभ्यता से जोड़ता है। तीरंदाजी हमारे प्राचीनतम शस्त्र के नाते विशेष स्थान रखता है। यह हमें हमारे वैभव और गौरव की याद दिलाता है। यह हमारी धरोहर है। उपरोक्त बातें राष्ट्रीय तीरंदाजी संघ के अध्यक्ष केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्री अर्जुन मुंडा ने एनटीपीसी राष्ट्रीय सीनीयर तीरंदाजी प्रतियोगिता के उद्घाटन के अवसर पर कही। वह मुख्य अतिथि के रूप में उद्घाटन सत्र को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने भारतीय तीरंदाजी संघ और उत्तर प्रदेश तीरंदाजी संघ के संयुक्त तत्वावधान में राष्ट्रीय सीनियर तीरंदाजी प्रतियोगिता का उद्घाटन तीर चलाकर लक्ष्य भेद से किया।
