Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अयोध्या गुप्तार घाट के सौर्न्दयीकरण के तीसरे चरण में खर्च हो रहे है...

गुप्तार घाट के सौर्न्दयीकरण के तीसरे चरण में खर्च हो रहे है लगभग 16 करोड़

0

◆ अगस्त तक कार्य पूर्ण होने का रखा गया है लक्ष्य, 78 फीसदी कार्य पूरा


अयोध्या। गुप्तार घाट  में तीसरे चरण के सौर्न्दयीकरण में 16.57 करोड़ रूपये खर्च किए जाएंगें। पार्किंग एवं पाथवे का कार्य पूर्ण हो चुका है। टिकट घर/गार्ड रूम, किचन एवं टायलेट ब्लाक के फिनिशिंग, इण्टरप्रीटेशन वाल, जटायू स्ट्रक्चर, रावण वध स्ट्रक्चर, राम दरबार स्ट्रक्चर, सीता कुटिया स्ट्रक्चर, राम सेतु, बाउण्ड्रीवाल एवं ओपन एयर थियेटर बनाया जा रहा है। फ्लोर स्लैब का कार्य पूर्ण एवं अग्रेतर कार्य प्रगति पर है। हार्टिकल्चर कार्य के लिए बाहर से वूड अर्थ कार्यस्थल स्थल पर उपलब्ध करा दी गयी है, जिसकी लेबलिंग की जा रही है।

परियोजना के तहत बन रहे राम दरबार स्ट्रक्चर और ओपन एयर थियेटर जैसे महत्वपूर्ण कार्य प्रगति पर हैं, जो न केवल सौंदर्य को बढ़ाएंगे, बल्कि सांस्कृतिक गतिविधियों को भी प्रोत्साहन देंगे। राम मंदिर के निर्माण के बाद अयोध्या में श्रद्धालुओं की संख्या में वृद्धि हुई है और गुप्तारघाट का सौंदर्यीकरण इस बढ़ती भीड़ को बेहतर सुविधाएं प्रदान करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। अभी तक वहां हुई व्यवस्थाएं भी कम नहीं है। चाहे सैर सपाटा की बात हो या फिर बच्चों के लिए एडवेंचर की। यहां सभी उम्र के लोगो को देखते हुए इंतजाम किए गए हैं।

डीएम निखिल टीकाराम फुंडे ने बताया कि गुप्तारघाट के प्रोजेक्ट को तैयार करने की जिम्मेदारी यूपीपीसीएल को दी गई है। पूरा प्रयास है कि लक्ष्य रहते ही प्रोजेक्ट पूरा कर लिया जाए।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version