Thursday, July 30, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यानव प्रोन्नत मुख्य सेविकाओं को वितरित किया नियुक्ति पत्र

नव प्रोन्नत मुख्य सेविकाओं को वितरित किया नियुक्ति पत्र

अयोध्या। कलेक्ट्रेट सभागार में विधायक अयोध्या व जिलाधिकारी ने नव प्रोन्नत मुख्य सेविकाओं को नियुक्ति पत्र वितरित किया। जनपद के 04 आगनबाड़ी कार्यकत्रियों मीना उपाध्याय अगेथुआ, सोहावल, गायत्री देवी सनाहा, सोहावल, रामेश्वरी रेवली अमानीगंज व मालती देवी सिहैता लोहानी, सोहावल का प्रोन्नत मुख्य सेविका पद पर हुआ है। जिसमें से मीना उपाध्याय को लखनऊ में मुख्यमंत्री द्वारा नियुक्ति आदेश प्रदेश स्तर के कार्यक्रम में प्रदान किया गया शेष अन्य नव पदोन्नत मुख्य सेविकाओं को कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम में विधायक वेद प्रकाश गुप्ता, जिलाधिकारी नितीश कुमार, मुख्य विकास अधिकारी अनिता यादव द्वारा नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया।
इस अवसर पर विधायक अयोध्या ने कहा कि सरकार द्वारा 16 वर्षों के बाद आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का पदोन्नत मुख्य सेविका पद पर किया गया है इसी के साथ ही सरकार द्वारा जन कल्याणकारी योजनाओं पर भी तेजी से कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में आशा, आंगनबाड़ी एवं एएनएम की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण एवं जिम्मेदारी वाली है। उन्होंने नव पदोन्नत मुख्य सेविकाओं को प्राप्त जिम्मेदारी का निर्वहन पूर्ण मनोयोग से करने को कहा।
इस अवसर पर जिलाधिकारी ने कहा कि एएनएम, आशा एवं आंगनबाड़ी यदि सही तरीके से कार्य करें तो बहुत से जाने बचाई जा सकती हैं। सभी अपने कर्तव्य बोध को समझें। इस अवसर पर ज्वाइंट मजिस्ट्रेट उप जिलाधिकारी सदर विशाल कुमार, मुख्य राजस्व अधिकारी, जिला कार्यक्रम अधिकारी उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments