Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अयोध्या पुलिस लाइन में एक करोड़ से बनेगा इंडोर बैडमिंटन कोर्ट

पुलिस लाइन में एक करोड़ से बनेगा इंडोर बैडमिंटन कोर्ट

0

अयोध्या। पुलिस लाइन परिसर में करीब दो करोड़ रुपये की लागत से विभिन्न विकास कार्य कराए जा रहे हैं। इनमें करीब एक करोड़ रुपये की लागत से इंडोर बैडमिंटन कोर्ट और लगभग एक करोड़ रुपये से दो आंतरिक सड़कों का निर्माण शामिल है। कार्य की जिम्मेदारी अयोध्या विकास प्राधिकरण (एडीए) को दी गई है।

पुलिस लाइन परिसर में बनाए जा रहे इंडोर बैडमिंटन कोर्ट का निर्माण करीब एक करोड़ रुपये की लागत से कराया जा रहा है। कोर्ट में बेहतर फ्लोरिंग, प्रकाश व्यवस्था समेत खेल से जुड़ी आवश्यक सुविधाएं विकसित की जाएंगी। निर्माण पूरा होने के बाद पुलिसकर्मियों और उनके परिवारों के लिए खेल गतिविधियों की सुविधा उपलब्ध होगी। यहां अभ्यास के साथ प्रतियोगिताएं और टूर्नामेंट आयोजित किए जाने की भी योजना है।

इसके अलावा पुलिस लाइन परिसर की दो प्रमुख आंतरिक सड़कों का निर्माण कराया जा रहा है। प्रत्येक सड़क पर करीब 50 लाख रुपये खर्च किए जा रहे हैं। इनके निर्माण से परिसर के विभिन्न हिस्सों के बीच आवागमन आसान होने की उम्मीद है।

एडीए उपाध्यक्ष अनुराज जैन ने बताया कि दोनों सड़कों और इंडोर बैडमिंटन कोर्ट का निर्माण कार्य जारी है। उन्होंने बताया कि करीब दो करोड़ रुपये के इन कार्यों को दीपोत्सव के बाद पूरा किए जाने की उम्मीद है। निर्माण पूरा होने के बाद पुलिस लाइन परिसर में खेल और आवागमन से जुड़ी सुविधाओं में विस्तार होगा।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version