Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अम्बेडकर नगर स्कूल से लौट रही किशोरी से दुष्कर्म का प्रयास

स्कूल से लौट रही किशोरी से दुष्कर्म का प्रयास

0
ayodhya samachar

◆ शोर मचाने पर आरोपी फरार, मुकदमा दर्ज


जलालपुर अंबेडकर नगर। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में बुधवार सुबह एक 16 वर्षीय किशोरी के साथ दुष्कर्म का प्रयास किए जाने का मामला सामने आया है। पीड़िता अपनी छोटी बहन को विद्यालय छोड़कर साइकिल से घर लौट रही थी। इसी बीच नहर के पास विशंभरपुर निवासी लालू यादव पुत्र रंजीत ने किशोरी को रोक लिया और जबरदस्ती पास की झाड़ी में खींच ले गया।

आरोप है कि आरोपी ने वहां उसके साथ छेड़छाड़ करते हुए बलात्कार का प्रयास किया। किशोरी के शोर मचाने पर आरोपी छोड़कर मौके से फरार हो गया घटना की सूचना पर पीआरबी टीम पहुंची और मौके का निरीक्षण किया इसके बाद पीड़िता अपने परिजन के साथ जलालपुर कोतवाली पहुंची और आरोपी के खिलाफ तहरीर दी पुलिस ने तहरीर के आधार पर लालू यादव के विरुद्ध गंभीर धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर लिया है। कोतवाल संतोष कुमार सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही आरोपी को गिरफ्तारी के लिए टीम गठित कर दबिश दी जा रही है जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version