Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अयोध्या शंखनाद और पुष्पवर्षा के बीच विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना का विधायक अयोध्या...

शंखनाद और पुष्पवर्षा के बीच विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना का विधायक अयोध्या ने किया स्वागत

0

अयोध्या। उत्तर प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना तथा देशभर से आए पीठासीन अधिकारियों का अयोध्या आगमन पर भव्य एवं जोरदार स्वागत किया गया। विधायक वेद प्रकाश गुप्ता के नेतृत्व में पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने निषाद राज चौराहा (टेढ़ी बाजार चौराहा) पर पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ अतिथियों का अभिनंदन किया। स्वागत समारोह के दौरान शंख ध्वनि, घंटा-घड़ियाल की गूंज और पुष्पवर्षा से पूरा क्षेत्र भक्तिमय और उत्सवमय वातावरण से सराबोर हो गया।

कार्यकर्ताओं ने “जय श्रीराम”, “भारत माता की जय” और “वंदे मातरम” के गगनभेदी नारों के साथ राष्ट्रभक्ति का संदेश दिया। स्वागत के दौरान ढोल-नगाड़ों की थाप और फूलों की सजावट ने कार्यक्रम की भव्यता को और बढ़ा दिया। नागरिकों और श्रद्धालुओं की भी बड़ी संख्या में मौजूदगी रही, जिससे आयोजन जनसहभागिता का प्रतीक बन गया।

इसके उपरांत विधायक वेद प्रकाश गुप्ता द्वारा राम जन्मभूमि परिसर में विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना एवं अन्य पीठासीन अधिकारियों का अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानपूर्वक स्वागत किया गया। इस अवसर पर उन्होंने अयोध्या की सांस्कृतिक और आध्यात्मिक गरिमा का उल्लेख करते हुए अतिथियों का अभिनंदन किया। कार्यक्रम में पार्टी के पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता एवं समर्थक उपस्थित रहे।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version