Sunday, August 9, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याअमानीगंज प्रधानमंत्री खेल प्रतियोगिता का हुआ समापन

अमानीगंज प्रधानमंत्री खेल प्रतियोगिता का हुआ समापन


◆ वालीबॉल व कबड्डी में कुमारगंज, रस्साकसी में पाकड़पुर बना विजेता


अयोध्या। अमानीगंज ब्लाक की प्रधानमंत्री खेल प्रतियोगिता का बुधवार को समापन हुआ। समापन कार्यक्रम में पूर्व सांसद लल्लू सिंह उपस्थित रहें। के पीएम श्री कम्पोजिट विद्यालय खंडासा में आयोजित प्रतियोगिता में वालीबॉल में कुमारगंज विजेता तथा

अमानीगंज उपविजेता रस्साकसी में पाकड़पुर विजेता व मखौली उपविजेता, कबड्डी में कुमारगंज विजेता तथा कोटिया उपविजेता हुई। इससे पूर्व समारोह स्थल पर पहुंचने पर पूर्व सांसद का आयोजन समिति के सदस्यों ने स्वागत किया। पूर्व सांसद ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनका उत्साह वर्धन किया। ब्लाक स्तर पर खेली जा रही प्रतियोगिता के विजेता तथा उपविजेता टीमों का लोकसभा स्तर पर फाइनल खेला जाएगा।

पूर्व सांसद ने कहा कि ब्लाक स्तर पर इस प्रकार की प्रतियोगिताओं के आयोजन से ग्राम स्तर के खिलाडियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिलता है। जिससे उनकी प्रतिभा में निखार आता है तथा खेल के प्रति उनका लगाव बढ़ाता है।

मौके पर वंशीधर शर्मा, ओमप्रकाश सिंह, आयोजन समिति के अध्यक्ष यादवेन्द्र दत्त शुक्ला, सचिव सुशांत सिंह, ब्लाक प्रमुख पवन सिंह, रामू प्रियदर्शी, राजेश सिंह, सर्वेश तिवारी, विजय कुमार उपाध्याय, शंभू सिंह, उमा बख्श रावत, राकेश सिंह, श्याम बहादुर सिंह, राम प्रगट रावत, दीपक सिंह, अमर प्रताप सिंह सहित पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments