Monday, September 28, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरसंवैधानिक संस्थाओं पर सवाल उठाकर कांग्रेस जनता को कर रही गुमराह

संवैधानिक संस्थाओं पर सवाल उठाकर कांग्रेस जनता को कर रही गुमराह

अंबेडकर नगर। कांग्रेस की ओर से संवैधानिक संस्थाओं पर लगातार सवाल उठाए जाने को लेकर भाजपा ने निशाना साधा है। सोमवार को भाजपा जिला कार्यालय अटल भवन में आयोजित प्रेसवार्ता में जिला पंचायत प्रशासक श्याम सुंदर वर्मा साधू ने कांग्रेस पर संविधान के प्रति सम्मान का दिखावा करने का आरोप लगाया। उनके साथ भाजपा जिला उपाध्यक्ष विवेक मौर्य और जिला मीडिया प्रभारी बाल्मीकि उपाध्याय मौजूद रहे।

श्याम सुंदर वर्मा ने कहा कि कांग्रेस की सरकारों के कार्यकाल में संविधान की मूल भावना के साथ खिलवाड़ किया गया। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस लगातार जनता को गुमराह करने की राजनीति कर रही है। चुनाव आयोग के संयुक्त बयान का हवाला देते हुए उन्होंने कहा कि इससे कांग्रेस और विपक्षी इंडी गठबंधन की ओर से लगाए जा रहे आरोपों की वास्तविकता सामने आ गई है।

उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि देश के पहले प्रधानमंत्री के चयन के समय सरदार वल्लभभाई पटेल को प्रधानमंत्री बनने से रोककर पंडित जवाहरलाल नेहरू को प्रधानमंत्री बनाया गया। आरोप लगाया कि कांग्रेस के शासनकाल में बैलेट बॉक्स लूट और बूथ कैप्चरिंग जैसी घटनाएं होती थीं।

भाजपा नेता ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में केंद्र व प्रदेश सरकार गरीब, पिछड़े और दलित वर्ग के कल्याण के लिए विभिन्न योजनाएं संचालित कर रही है। सरकार की योजनाओं का लाभ बिना भेदभाव और भ्रष्टाचार के पात्र लोगों तक पहुंचाने का दावा किया।

उन्होंने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था मजबूत हुई है। अपराधियों और माफिया के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई की गई है। व्यापारियों से गुंडा टैक्स वसूली और अपहरण जैसी घटनाओं पर अंकुश लगा है। उन्होंने दावा किया कि प्रदेश में महिलाएं और बेटियां पहले की अपेक्षा अधिक सुरक्षित माहौल में आवागमन कर रही हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments