Monday, September 28, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरबरियावन में मकान  गिराए जाने के मामले में तीन और गिरफ्तार

बरियावन में मकान  गिराए जाने के मामले में तीन और गिरफ्तार


अंबेडकर नगर। बरियावन बाजार में जेसीबी से आठ मकानों को ध्वस्त करने और लोगों में भय-आतंक फैलाने के मामले में अकबरपुर कोतवाली पुलिस ने तीन वांछित आरोपितों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपित संगठित गिरोह बनाकर गरीब और कमजोर लोगों की कीमती जमीनों पर कब्जे का प्रयास करते थे। मामले में अब तक 13 आरोपित गिरफ्तार किए जा चुके हैं।

गिरफ्तार आरोपितों में फतेहपुर अरिया बाजार निवासी विनय वर्मा (28), इस्माइलपुर निवासी अमित कुमार (25) और बरौरा पयागपुर निवासी युवराज (21) शामिल हैं। तीनों को 24 सितंबर को गिरफ्तार किया गया।

पुलिस के मुताबिक बरियावन बाजार में जमीन कब्जाने के उद्देश्य से गिरोह के सदस्यों ने आठ मकानों को जेसीबी से ध्वस्त किया और आसपास के लोगों को धमकाकर भय का माहौल बनाया। मामले में अकबरपुर कोतवाली मे विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज है।

कार्रवाई अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी देवेश चतुर्वेदी के पर्यवेक्षण, क्षेत्राधिकारी नगर अरुण कुमार नौहवार के मार्गदर्शन और प्रभारी निरीक्षक भूपेंद्र सिंह के नेतृत्व में गठित टीम ने की। पुलिस गिरोह से जुड़े अन्य आरोपितों की भूमिका की भी जांच कर रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments