Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अयोध्या घर में घुसकर महिला से छेड़खानी का आरोप, रिपोर्ट दर्ज

घर में घुसकर महिला से छेड़खानी का आरोप, रिपोर्ट दर्ज

0
ayodhya samachar

अयोध्या। नगर कोतवाली क्षेत्र की एक महिला ने मोहल्ले के ही युवक पर घर में घुसकर छेड़खानी करने का आरोप लगाया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

महिला का कहना है कि आरोपी काफी समय से उसे परेशान कर रहा था और रास्ते में आते-जाते गलत नजरों से देखता था। आरोप है कि नौ मई की रात आरोपी उसके घर में घुस आया और उसे पकड़ लिया। महिला के शोर मचाने पर वह वहां से भाग निकला। अगले दिन जब पीड़िता के पति ने आरोपी से शिकायत की तो उसने गाली-गलौज करते हुए धमकी देकर भगा दिया।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version