अयोध्या । प्राचीन भारतीय क्यो कुशिन कराटे के तत्वाधान में आलयूपीक्योकुशिनकराटेप्रतियोगिता का आयोजन 30 नवंबर को किया जाएगा। प्रतियोगिता राजकरण इंटर कॉलेज के मैदान में आयोजित होगी, जिसमें प्रदेश भर से लगभग डेढ़ सौ कराटे खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। प्रतियोगिता में बालक–बालिकाओं सहित अन्य इच्छुक प्रतिभागियों के लिए भी पंजीकरण की व्यवस्था की गई है।
प्रतियोगिता का संचालन उत्तर प्रदेश ब्रांच चीफ संसी दिलदार सिंह ब्लैक बेल्ट (जापान) के नेतृत्व में किया जाएगा। विजेताओं को मेडल और मोमेंटो प्रदान किए जाएंगे। प्रतियोगिता में फैजाबाद के कई खिलाड़ी भी प्रतिभाग करेंगे।
रेफरीवजजोंकीसूचीघोषित
प्रतियोगिता में रेफरी और जज की भूमिका संसी कुंवर अभय सिंह ब्लैक बेल्ट (जापान), संसी संतराम वर्मा (फॉरेस्ट ऑफिसर), संसी शेर बहादुर, शशि प्रभाकर पंकज, दिलीप सिंह गौतम, सृष्टि सिंह, दृष्टि सिंह, आनंद सिंह, अर्पित अग्रवाल, उत्तम और दीपा पांडे निभाएंगे। सभी प्रशिक्षक एवं निर्णायक जापान से प्रमाणित ब्लैक बेल्ट धारक हैं।
आयोजकोंवविशिष्टअतिथियोंकीमौजूदगी
प्रतियोगिता के संरक्षण मंडल में राजकरण इंटर कॉलेज के मैनेजर हिमांशु त्रिपाठी, संतोष द्विवेदी, अजीत प्रताप सिंह, डॉ. धर्मेंद्र सिंह, डॉ. ओ.पी. सहाय, डॉ. आलोक त्रिपाठी, संदीप अग्रवाल सहित कई गणमान्य शामिल रहेंगे।
प्रतियोगिता का उद्घाटन अपर आयुक्त फैजाबाद मंडल अजयकांत सैनी करेंगे। इसके समापन समारोह में मुंबई से अभिनेता धर्मेंद्र त्रिपाठी शामिल होंगे।
सेफ्टीगियरकेसाथमुकाबले
प्रतियोगिता में वेट केटेगरी, काता, बेसिक और फाइट इवेंट शामिल होंगे। लड़कों और लड़कियों के लिए आयु वर्ग 10–12 वर्ष, 13–14 वर्ष और 15–16 वर्ष निर्धारित किए गए हैं। बच्चों की सुरक्षा हेतु लेग गार्ड, हेड गार्ड, हैंड गार्ड और चेस्ट गार्ड अनिवार्य किए गए हैं।