Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अम्बेडकर नगर जिलाधिकारी ने थाना समाधान दिवस में सुनी जन समस्याएँ, पारदर्शी व समयबद्ध...

जिलाधिकारी ने थाना समाधान दिवस में सुनी जन समस्याएँ, पारदर्शी व समयबद्ध निस्तारण के निर्देश

0

आलापुर, अंबेडकर नगर। थाना जहांगीरगंज में आयोजित थाना समाधान दिवस के दौरान जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला ने आम जनता से प्राप्त शिकायतों एवं समस्याओं को गंभीरता से सुना। कार्यक्रम में मुख्य विकास अधिकारी आनंद कुमार शुक्ला, उप जिलाधिकारी आलापुर सहित पुलिस एवं राजस्व विभाग के संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

समाधान दिवस में जिलाधिकारी ने फरियादियों की समस्याओं को एक–एक कर सुना और मौके पर मौजूद अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रत्येक शिकायत का निस्तारण पूरी पारदर्शिता, निष्पक्षता और निर्धारित समय सीमा के भीतर किया जाए। उन्होंने कहा कि आवश्यक होने पर राजस्व और पुलिस विभाग की संयुक्त टीम मौके पर जाकर दोनों पक्षों की उपस्थिति में स्थाई समाधान सुनिश्चित करे, ताकि शिकायतकर्ता को बार-बार चक्कर न लगाने पड़ें।

जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला ने स्पष्ट कहा कि समाधान दिवस का मुख्य उद्देश्य जनता की समस्याओं का प्रभावी और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करना है। इसलिए सभी संबंधित विभाग यह सुनिश्चित करें कि कोई भी शिकायत अनावश्यक रूप से लंबित न रहे और यथासंभव उसी स्तर पर निपटा दी जाए।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version