◆ देश में सर्वाधिक अंतर से अयोध्या विजय का लें संकल्प – वेद प्रकाश
◆ श्री परमहंस शिक्षण प्रशिक्षण महाविद्यालय में सम्पन्न हुआ अयोध्या विधान सभा का बूथ अध्यक्ष सम्मेलन
अयोध्या। भारतीय जनता पार्टी द्वारा अयोध्या विधान सभा के बूथ अध्यक्षों का सम्मेलन श्री परमहंस शिक्षण प्रशिक्षण महाविद्यालय विद्याकुण्ड अयोध्या धाम में समपन्न हुआ। सम्मेलन में मुख्य अतिथि प्रदेश उपाध्यक्ष व एमएलसी मानवेंद सिंह ने कहा कि श्री राम दर्शन यात्रा के दौरान लगभग दो माह से अधिक का समय आप लोगों के साथ व्यतीत हुआ। जिसमें अनुभव हुआ कि अयोध्या के कार्यकर्ता कितनी निष्ठा भाव के साथ अपने कार्यों का निर्वहन करते हैं। उसी निष्ठा तथा सर्मपण के साथ सभी पदाधिकारियों को चुनाव के कार्य में जुट जाना है। मंडल तथा शक्ति केन्द्र के पदाधिकारी निरंतर बूथ समिति तथा पन्ना प्रमुख के साथ समन्वय बनाएं। भाजपा को विश्व का सबसे बड़ा राजनैतिक दल बनाने में आप सभी निष्ठावान कार्यकताओं का सर्वाधिक योगदान है।
