Wednesday, July 29, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याअखिल भारतीय क्षत्रिय कल्याण परिषद होली मिलन कार्यक्रम 29 मार्च को

अखिल भारतीय क्षत्रिय कल्याण परिषद होली मिलन कार्यक्रम 29 मार्च को


अयोध्या। अखिल भारतीय क्षत्रिय कल्याण परिषद होली मिलन समारोह का आयोजन 29 मार्च को करेगा। संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश कुमार सिंह ने बताया कि कार्यक्रम में सांसद लल्लू सिंह व जनपद के अन्य विधायकों के अलावा कई विधायक शामिल होंगे। कार्यक्रम में पीसीएस, आईएस और आईपीएस बने मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया जाएगा। कार्यक्रम में संगठन के विधि प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष अरविंद कुमार सिंह व युवा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष देवेंद्र प्रताप सिंह के अलावा संगठन के पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहेंगे। उन्होंने बताया कि भगवान राम के आदर्शों का अनुपालन करते हुए क्षत्रिय समाज समाज के हर वर्ग को साथ लेकर चलने का काम करेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments